शादी नजदीक है और गहनों की खरीदारी बची है? तो ऐसे करें गहनों का चयन

Webdunia
शादियों का मौसम नजदीक है, ऐसे में आपको भी शादी की ढेरों तैयारियां करनी होंगी। इन्हीं तैयारियों में से एक है दुल्हन व आने वाली बहू के लिए गहनों की खरीदारी।
 
दुल्हन व बहू के लिए गहने खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। गहनों की डिजाइन ऐसी हो जो दुल्हन के व्यक्तित्व से मेल खाती हो, तभी वे दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा पाएंगी। साथ ही जो गहने आप खरीद रहे हैं वे दुल्हन की पसंद के अनुसार हों, क्योंकि उसे ही उन्हें आगे तक पहनना है। ऐसे में उसकी पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करना सही रहेगा। 
 
आइए, जानते हैं दुल्हन के लिए गहनों का चयन करने के टिप्स:
 
1. गहने खरीदने का पहला सरल तरीका यह है, कि आप जो पहनने वाली हैं, उसके अनुसार गहनों का चयन कीजिए और कुछ हल्के-फुल्के गहने अतिरिक्त लेकर रखें जो कई जगह आपके काम आ सकें।
 
2. दूसरी बात, आपको कुंदन, मोती, स्टोन या मेटल जिस प्रकार के गहने पहनने में रुचि है, वह पहले ही तय कर लें और उसके अनुसार ही गहनों की खरीदारी करें। इससे आप भ्रमित नहीं होंगे और आखिरकार वही लेकर आएंगे जो आपने सोचा होगा।
  
3. अगर आपकी लंबाई कम है तो इस तरह के हार और कान की बालियों का चयन करें जो लंबे हों। हार के मामले में या तो लंबाई अधि‍क हो या फिर हार फिलकुल गले से सटा हुआ होना चाहिए। आजकल दोनों साथ में पहनने का भी फैशन है।
 
4. हार अगर लंबा ले रही हैं, तो लंबाई सीने से जरा नीचे ही रखें। इसके अलावा कोई व्ही शेप नेकलेस भी आपकी लंबाई को बढ़ाएगा।
 
5. अगर हाथ में ब्रेसलेट पहनने वाली हैं, तो ध्यान रखें कि आप पर पतले ब्रेसलेट ज्यादा अच्छे लगेंगे, बजाए चौड़ाई बेल्ट वाले ब्रेसलेट के। चूड़ि‍यों के मामले में भी ऐसे ही चयन करें।
 
6. अगर आपकी लंबाई अधि‍क है, तो आप किसी भी तरह के हार का चयन कर सकती हैं। आप पर सभी तरह की कान की बालियां जंचेंगी। इसके अलावा हाथों में चूड़ी या ब्रेसलेट, आप जो भी पहनें हाथ भरकर पहनें।
  
7. अगर आपकी लंबाई बहुत ज्यादा या बहुत कम नहीं है, तो आप सामान्य लंबाई वाले हैं। आप पर किसी भी आकार और लंबाई के गहने सूट करेंगे। आप बेफिक्र होकर अपनी पसंद के गहने पहन सकती हैं।

ALSO READ: खूब चढ़ेगा बालों पर रंग, जब मेहंदी लगाने का तरीका होगा ऐसा, 8 बेहतरीन टिप्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

रोज करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

ये 3 ग्रीन टी फेस मास्क गर्मियों में त्वचा को रखेंगे हाइड्रेट, जानें बनाने की विधि

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

वीएफएक्स में बनाएं क्रिएटिव करियर

सेक्युलर शब्द भारत में धर्म की अवधारणा से मेल नहीं खाता

Malaria day 2024 : मलेरिया बुखार से बचने के 10 तरीके

25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस 2024 की थीम और इस रोग के बारे में जानें

बॉयफ्रेंड को दिन में करती थी 100 कॉल्‍स, डॉक्‍टर ने कहा Love Brain है, आखिर क्‍या है Love Brain Disorder?

अगला लेख