Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेटे अबराम संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

हमें फॉलो करें बेटे अबराम संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख खान

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (14:58 IST)
Photo credit : Twitter
Shahrukh Khan with Lalbaugcha Raja: पूरे देश में गणेश उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहे है। कई सितारें लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान भी अपने बेटे अबराम संग गणपति का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पहुंचे।
 
शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख व्हाइट र्शट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है। वहीं वहीं, अबराम खान वीडियो में लाल कुर्ता पहने दिख रहे हैं। दोनों गणपति बप्पा के पैरों को छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।
 
शाहरुख से पहले कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, हंसिका मोटवानी, सनी लियोनी और ईशा देओल समेत कई सितारें लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं। 
 
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शाहरुख अब राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विधु विनोद चोपड़ा ने '12वीं फेल' को दिल्ली की रियल लाइफ लोकेशंस पर किया शूट