Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

16 साल की बेटी की मौत का विजय एंटनी को लगा गहरा सदमा, बोले- मैं भी उसके साथ मर गया...

हमें फॉलो करें 16 साल की बेटी की मौत का विजय एंटनी को लगा गहरा सदमा, बोले- मैं भी उसके साथ मर गया...

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (12:07 IST)
Vijay Antony Post: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और म्यूजिक कंपोजर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मीरा के निधन के बाद उनका पूरा परिवार टूट गया है। बेटी की मौत का एक्टर विजय को भी गहरा सदमा लगा है।
 
बताया जा रहा है कि मीरा डिप्रेशन में थीं, और उनका इलाज भी चल रहा था। वहीं विजय एंटनी ने बेटी के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। विजय ने यह पोस्ट तमिल भाषा में किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, तुम हमारा हिस्सा हो, तुम्हारे पास मजबूत दिल है और हम उसका दर्द समझ सकते हैं। लव यू ऑलवेज।
 
विजय ने लिखा, आप सभी दयालु लोगों को नमस्कार, मेरी बेटी मीरा बहुत प्यारी और बहादुर है। वह अब जाति, धर्म, पैसा, ईर्ष्या, दर्द, गरीबी और प्रतिशोध से मुक्त एक बेहतर और शांतिपूर्ण जगह पर चली गई है। वह अभी भी मुझसे बातचीत कर रही है। मैं भी उसके साथ ही मर गया हूं। मैंने अब उसके साथ समय बिताना शुरू कर दिया है। अब से मैं उसकी ओर से जो भी अच्छे काम करूंगा, उसकी शुरुआत उसके द्वारा की जाएगी।
 
बता दें कि विजय एंटनी की बेटी 19 सितंबर को सुबह लगभग 3 बजे अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई थीं। इसके बाद विजय और उनका स्टाफ मीरा को अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मीरा चेन्नई के एक स्कूल में 12वीं की छात्रा थीं। 
 
विजय एंटनी साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर साउंड इंजीनियर की थी। इसके बाद वह म्यूजिक कंपोज करने लगे। विजय ने फिल्म नान से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विरोध के बाद बदले सिंगर शुभनीत सिंह के सुर, बोले- भारत मेरा भी देश...