Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विरोध के बाद बदले सिंगर शुभनीत सिंह के सुर, बोले- भारत मेरा भी देश...

हमें फॉलो करें विरोध के बाद बदले सिंगर शुभनीत सिंह के सुर, बोले- भारत मेरा भी देश...

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (11:31 IST)
Shubneet Singh Controversy: कनाडा निवासी पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ भारत का विवाद नक्शा सोशल मीडिया पर शेयर करके विवादों में घिरे हुए हैं। शुभ पर भारत-कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के बीच खालिस्तानियों का समर्थन करने का आरोप लगा है। इसके बाद भारत में होने वाला शुभ का कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है।
 
शेयरचैट के स्वामित्व वाले Moj ने अपनी म्यूजिक लाइब्रेरी से सिंगर शुभनीत के गाने अपनी लाइब्रेरी से हटा दिए हैं। कई सेलेब्स भी शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर चुके हैं। वहीं अब इस विवाद के बीच शुभनीत सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
 
शुभनीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, पंजाब से आने वाले एक युवा रैपर-गायक के रूप में, अपने संगीत को एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखना मेरे जीवन का सपना था। लेकिन हाल की घटनाओं ने मेरी कड़ी मेहनत और प्रगति को प्रभावित किया है। मैं अपनी निराशा और दुख व्यक्त करने के लिए कुछ शब्द कहना चाहता था।
 
शुभ ने लिखा, मैं भारत में अपना दौरा रद्द होने से बेहद निराश हूं। मैं अपने देश में, अपने लोगों के सामने प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित था। तैयारियां पूरे जोरों पर थीं और मैं इसके लिए पूरे दिल और आत्मा से अभ्यास कर रहा था। पिछले दो महीने मैं बहुत उत्साहित, खुश और प्रदर्शन के लिए तैयार था। लेकिन मुझे लगता है कि नियति की कुछ और ही योजनाएं थीं।
 
webdunia
सिंगर ने लिखा, भारत मेरा भी देश है। मैं यहां पैदा हुआ था। यह मेरे गुरुओं और मेरे पूर्वजों की भूमि है, जिन्होंने इस भूमि की आजादी के लिए, इसकी महिमा के लिए और परिवार के लिए बलिदान देने के लिए पलक भी नहीं झपकाई। पंजाब मेरी आत्मा है, पंजाब मेरे खून में है। आज मैं जो कुछ भी हूं, पंजाबी होने की वजह से हूं। पंजाबियों को देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने लिखा, इतिहास के हर मोड़ पर पंजाबियों ने इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए मेरा विनम्र अनुरोध है कि हर पंजाबी को अलगाववादी या राष्ट्र-विरोधी करार देने से बचें। उस पोस्ट को अपनी कहानी पर दोबारा साझा करने का मेरा इरादा केवल पंजाब के लिए प्रार्थना करना था क्योंकि पूरे राज्य में बिजली और इंटरनेट बंद होने की खबरें थीं। इसके पीछे कोई अन्य विचार नहीं था और निश्चित रूप से मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
 
बता दें कि सिंगर शुभनीत ने भारत का विवादित नक्शा शेयर किया था। इसमें भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू कश्मीर को हटाकर अपने रैडिकल होने का प्रमाण दिया था। इसके बाद से सिंगर का नाम खालिस्तानियों के साथ जोड़ कर देखा जाने लगा। शुभनीत सिंह का जन्म 1997 में पंजाब में हुआ था। वह कनाडा में रहते हैं। शुभनीत के गाने भारत में काफी पॉपुलर है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राघव चड्ढा संग सात फेरे लेने के‍ लिए उदयपुर रवाना हुईं परिणीति चोपड़ा