Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म 'एनिमल' से सामने आया अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर

हमें फॉलो करें फिल्म 'एनिमल' से सामने आया अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 (13:04 IST)
Anil Kapoor First Look Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कररहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म से रणबीर कपूर का धमाकेदार लुक सामने आया था।
 
अब मेकर्स ने 'एनिमल' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में अनिल कपूर बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर के शरीर पर जख्म दिख रहे हैं और आंखों में आंसू भी है। इस पोस्टर के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'एनिमल का बाप... बलबीर सिंह।' 
 
फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म गैंगस्टर्स की दुनिया पर बेस्ड है। एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा के ससुराल में बवाल, सोफी टर्नर ने जो जोनास के खिलाफ दायर की याचिका