Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डोकलाम जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

हमें फॉलो करें डोकलाम जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
, सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (20:03 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के बाद कैलाश मानव सरोवर यात्रा पर जाने की बात कहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब डोकलाम भी जाएंगे। दरअसल, राहुल उस संसदीय समिति में शामिल होंगे जो सिक्किम अरुणाचल में चीन-सीमा का जायजा लेगी।


शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति चीन से लगे सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेगी। राहुल भी इस समिति में शामिल होंगे। समिति के सदस्य डोकलाम संकट के बाद के हालात का जायजा लेंगे। वे इस दौरान इलाके में तैनात सेना के अधिकारियों से भी जमीनी हकीकत का पता करेंगे। यह दौरा मई माह में हो सकता है।
गौरतलब है कि पिछले साल भारत और चीन के सैनिक डोकलाम में 73 दिनों तक आमने-सामने थे। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे के समय भी कांग्रेस ने डोकलाम पर सरकार के अस्पष्ट एजेंडे को लेकर केंद्र पर निशाना साधा था। इस अहम दौरे के लिए समिति डोकलाम में भारत-चीन सैन्य गतिरोध के तमाम पहलुओं पर गौर कर रही है।

पूर्व और मौजूदा विदेश सचिव विजय गोखले द्वारा भी समिति को कई बार इस मामले पर जानकारी दी जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, आसमान से इलाके का निरीक्षण करने के लिए हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा समिति के सदस्य वहां तैनात सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बहुत खास है 'जख्मी जूतों का अस्पताल'