Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर राहुल गांधी, बेहद कठिन मानी जाती है यह यात्रा

हमें फॉलो करें कैलाश मानसरोवर यात्रा पर राहुल गांधी, बेहद कठिन मानी जाती है यह यात्रा
नई दिल्ली , रविवार, 29 अप्रैल 2018 (14:55 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वह 10-15 दिनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा बेहद कठीन मानी जाती है। 
 
पार्टी की ‘जन आक्रोश’ रैली में राहुल ने हाल ही में अपने विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी की घटना का उल्लेख किया और कहा कि चुनाव पूरा होने के बाद वह इस धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान है। 
 
राहुल ने कहा, 'कुछ दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे। हवाई जहाज तेजी से नीचे गिरा। आठ हजार फुट नीचे गिरा। मैंने सोचा, चलो, गाड़ी गई। फिर मेरे दिमाग में आया कि कैलाश मानसरोवर जाना है।' 
 
उन्होंने कहा, 'कर्नाटक के चुनाव के बाद मुझे आपसे (कार्यकर्ताओं से) 10-15 दिन की छुट्टी चाहिए ताकि मैं कैलाश मानसरोवर जा सकूं।'
 
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कर्नाटक जाते समय राहुल के विमान में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंटरनेट पर वाइरल हुई थी फोटो, अब फिल्म में बनेंगे मोदी