Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सीने पर SC-ST लिखा, राहुल ने कहा संविधान पर हमला

हमें फॉलो करें सीने पर SC-ST लिखा, राहुल ने कहा संविधान पर हमला
, सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (17:38 IST)
धार जिला अस्पताल में पुलिस भर्ती के दौरान युवकों के सीने पर एससी-एसटी लिखने को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संविधान पर हमला बताया है।
webdunia
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा सरकार के जातिवादी रवैये ने देश की छाती पर छुरा मारा है। मध्यप्रदेश में युवाओं के सीने पर एससी-एसटी लिखकर देश के संविधान पर हमला किया है। ये भाजपा और आरएसएस की सोच है। यही सोच कभी दलितों के गले में हांडी टंगवाती थी, शरीर में झाडू बंधवाती थी, मंदिर में घुसने नहीं देती थी। हम इस सोच को हराएंगे।'
 
गौरलतब है कि  मध्यप्रदेश के धार जिले में आरक्षकों की भर्ती के लिए हुई मेडिकल परीक्षण के दौरान उम्मीदवारों के सीने पर उनकी जाति एससी एवं एसटी (अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति) स्केज पेन से लिख दी गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में भाजपा नहीं बना पाएगी सरकार