Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चिलगोजा क्या होता है और इसे खाने के क्या हैं फायदे, जानें

हमें फॉलो करें चिलगोजा क्या होता है और इसे खाने के क्या हैं फायदे, जानें
, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (10:25 IST)
What is Chilgoza in Hindi: चिलगोजा एक ड्राई फूड है जो पिस्ता और बादाम के आकार का होता है लेकिन उससे थोड़ा बड़ा होता है। इसे अंग्रेजी में पाइन नट्स (Pine Nuts) कहते हैं। चिलगोजा को नियोजा भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पाइनस गिरार्डियना है।  यह एक सूखा मेवा है। चिलगोजा एक नट है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
 
- यह इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभकारी है, क्योंकि इसमें मैंगनीज, पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन और सेलेनियम है।
 
- इसे खाने से शारीरिक ताकत बढ़ती है। इसमें मौजूद फैटी ऐसिड सेक्शुअल फर्टिलिटी को सही रखकर स्पर्म बढ़ाता है।
 
- यह हार्ट के लिए लाभदायक है क्योंकि यह अनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है, इसमें टोकोफेरोल भी मौजूद है।
 
- डायबिटीज की समस्या में होने वाले खतरों को कई गुना तक कम करता है।
 
- इसे खाने से कैंसर जैसे खतरों से भी बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें रेस्वेराट्रोल नमक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है।
 
- इसमें पिनोलेनिक एसिड है। यह एसिड भूख को नियंत्रित कर वजन को कम करने में मददगार है।
 
- चिलगोजा में ओमेगा-3 एसिड होता है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के लिए लाभकारी है। इससे याददाश्त मजबूत होती है।
 
- यह पाचन तंत्र, हड्डी, नेत्र रोग, त्वचा, बाल आदि में भी लाभदायक है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोज कितनी अखरोट खाना चाहिए?