Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान

हमें फॉलो करें पिस्ता खाने के फायदे और नुकसान
, मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 (13:29 IST)
सूखे मेवों में से एक पिस्ता का फूल, छाल एवं इससे बनने वाला तेल भी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना गया है, लेकिन इसे खाने के फायदे के साथ ही कई नुकसान भी है। यदि आप पिस्ता खाना पसंद करते हैं तो जरूर पढ़ें।
 
पिस्ता खाने के 10 फायदे:-

1. पिस्ता में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसके कारण पेट संबंधी समस्या में राहत मिलती है। 
 
2. पिस्ता खाने से व्यक्ति को लंबे समय तक भरे पेट होने का अहसास होता है जिसके चलते वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
 
3. पिस्ता में मौजूद फैटी एसिड्स त्वचा को स्निग्धता बनाए रखने में सहायक है, जिसके कारण चेहरे पर नैचुरल दमक बनी रहती है।
 
4. पिस्ता हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें मौजूद फेटी एसिड हृदय संबंधी बीमारी को दूर रखता है।
 
5. पिस्ता में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई तरह पोषक तत्वों पाए जाते हैं। इसके चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
 
6. पिस्ता के सेवन से बालों का झड़ना भी रुक सकता है। इसका पेस्ट बनाकर बनाकर मास्क की तरह बालों में लगाने से भी फायदा हो सकता है।
 
7. पिस्ता में जवान बनाए रखने में सक्षम है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा में पड़ने वाली झुर्रियों की गति को धीमा करते हैं।
 
8. पिस्ता आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
 
9. आमाशय को ताकत देने के लिए पिस्ते के समान कोई दूसरा पदार्थ उत्तम नहीं है। यह गुर्दे की कमजोरी को मिटाता है।  
 
10. पिस्ता भारी, स्निग्ध, वीर्यवर्धक, गरम, धातुवर्धक, रक्त को शुद्ध करने वाला, स्वादु, बलवर्धक, पित्तकारक, कड़वा, सारक, कफनाशक तथा वात, गुल्म और त्रिदोष को दूर करता है। स्मरण शक्ति को बढ़ाता है और मस्तिष्क को शक्ति देता है। पागलपन, वमन, मतली, मरोड़ और यकृत की वृद्धि में लाभ पहुंचाता है।
 
पिस्ता खाने के नुकसान:-
1. अधिक पिस्ता खाने से वजन बढ़ सकता है।
 
2. पिस्ता आपके डाइजेशन को भी बिगाड़ सकता है।
 
3. अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें नमक होता है।
 
4. अधिक पिस्ता खाने से किडनी स्टोन की समस्या भी हो सकती है, क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है।
 
5. अधिक मात्रा में पिस्ता खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकता है। 
 
6. डायबिटीज के मरीज को अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
7. ज्यादा पिस्ता खाने से हाई ब्लड प्रेशन की शिकायत हो सकती है क्योंकि इसमें नमक होता है।
 
8. कुछ बच्चों को पिस्ता के सेवन से एलर्जी हो सकती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ghalib jayanti: 27 दिसंबर को मिर्जा गालिब की जयंती, पढ़ें उनके लोकप्र‍ि‍य शेर