Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोज कितनी अखरोट खाना चाहिए?

हमें फॉलो करें रोज कितनी अखरोट खाना चाहिए?
, बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (15:41 IST)
Roj kitne akhrot khane chahiye: दिमाग के लिए बादाम से ज्यादा फायदेमंद अखरोट को माना जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 होता है। अखरोट खाने से हमारा दिमाग ही तेज नहीं चलता है बल्कि शरीर को इससे और भी कई फायदे होते हैं। सूखे मेवों में अखरोट को सबसे ज्यादा सुपरफूड माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि रोज कितनी अखरोट खाना चाहिए?
 
किसे नहीं खाना चाहिए अखरोट : गर्भवती महिलाओं को अखरोट नहीं खाना चाहिए। जिन लोगों की तासीर गर्म है उन्हें अखरोट नहीं खाना चाहिए। जिन लोगों को कफ की शिकायत है उन्हें भी अखरोट नहीं खाना चाहिए। जिन्हें एलर्जी की शिकायत है उन्हें अखरोट नहीं खाना चाहिए। जिनका वजन बहुत कम है उन्हें अखरोट नहीं खाना चाहिए। सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अखरोट डॉक्टर की सलाह पर ही खाना चाहिए। जिन्हें पाचन संबंधी समस्या है उन्हें भी अखरोट नहीं खाना चाहिए। जिन्हें पेट में अल्सर जैसी समस्या है उन्हें भी अखरोट नहीं खाना चाहिए। अस्थमा के मरीज को भी अखरोट नहीं खाना चाहिए।
 
  • एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना 1-2 अखरोट खा सकते हैं।
  • यदि आप जवान हैं तो 2 से 3 अखरोट रोज खा सकते हैं।
  • यदि आप खिलाड़ी हैं, कुश्ती में हैं या पहलवानी करते हैं तो 6 से 7 अखरोट रोज खा सकते हैं।
  • यदि आपको पाचन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है तो आप रोजाना 30 से 60 ग्राम अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
webdunia
अखरोट को भी रातभर भिगोकर रखने के बाद ही खाना चाहिए। अखरोट खाने के फायदे आपको सिर्फ 4 घंटे में मिलना शुरू हो जाते हैं। एक शोध में यह बात साबित हुई है। अखरोट खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से कम होता है, और इसका असर चार घंटों में ही देखा जा सकता है। लगभग एक मुट्ठी अखरोट खाने पर आप चार घंटे के अंदर इसके फायदे देख सकते हैं। इससे न केवल आपका कोलेस्ट्रॉल कम होता है बल्कि यह आपकी नसों को और अधि‍क लचीला बनाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही आपके शरीर में रक्त संचार आसान हो जाता है जिससे हृदय पर अधि‍क दबाव नहीं पड़ता। अखरोट शरीर में थर्मोजेनिक प्रभाव पैदा करता है, जिससे हृदय की धमनियों में जमा हुआ वसा घुलनशील अवस्था में आकर धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है। इस तरह से आपके हृदय को शरीर में रक्त संचार के लिए अधि‍क मेहनत नहीं करनी पड़ती।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

New Year Cakes: नववर्ष 2024 पर ट्राय करें ये हेल्दी केक, पढ़ें 6 आसान रेसिपी