Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Chhoti Diwali Rangoli: छोटी दिवाली पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली

हमें फॉलो करें chhoti diwali rangoli design
chhoti diwali rangoli design
दिवाली के एक दिन पहले छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को रूप चौदस और नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन भी बहुत खास होता है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक दिवाली को पांच दिन तक मनाया जाता है। हर दिन के लिए अलग तरह से पूजा विधान किया जाता है।

साथ ही हर पर्व का अपना एक महत्व और कथा भी है। छोटी दिवाली भी हिंदू धर्म के लिए बहुत खास है। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपने घर के आंगन को सुंदर रंगोली से सजा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन सुंदर chhoti diwali rangoli design के बारे में....
webdunia

1. इस छोटी दिवाली 2023 में आप यह सिंपल और छोटी सी रंगोली बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली के लिए आपको स्केल की ज़रूरत होगी। चौक या छलनी से आप कमल और पैर के ये डिजाईन बना सकते हैं। घर के आंगन में या लिविंग रूम में यह रंगोली बहुत सुंदर और प्यारी लगेगी। 
webdunia

2. इस दिवाली हम सब चाहते हैं कि माता लक्ष्मी हमारे घर पधारे और हमें आशीर्वाद दें। इसलिए उनके स्वागत में आप लक्ष्मी पद वाली रंगोली बना सकते हैं। आप चम्मच की मदद से इन पैरों को आसानी से बना सकते हैं। साथ ही अपने पसंद के फूल से इस रंगोली को डेकोरेट कर सकते हैं। 
webdunia

3. यह रंगोली भी काफी सिंपल और सुंदर है। सही शेप और कलर की मदद से आप इस रंगोली को खुबसूरत बना सकते हैं। इस रंगोली के लिए आपको स्केल की ज़रूरत होगी। इसलिए आप पहले चौक का इस्तेमाल करें फिर उसके बाद रंग भरें। ज्यादा से ज्यादा वाइब्रेंट और ब्राइट कलर लेने की कोशिश करें। 
webdunia

4. इस छोटी दिवाली को खास बनाने के लिए आप यह रंगोली भी ट्राई कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाना भी आसान है। आप पहले साधारण शेप बनाएं फिर चम्मच या लकड़ी की सीख की मदद से रंगोली को डिजाईन कर दें। साथ ही डार्क कलर से आप इस रंगोली में शेडिंग कर सकते हैं। 
webdunia

5. यह रंगोली भी बहुत सुंदर और सिंपल है। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको सिर्फ स्केल की ज़रूरत होगी। इस तरह लक्ष्मी पद बनाने के लिए आप चलनी का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही कम रंग से आप इस रंगोली को खुबसूरत तरीके से बना सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Diwali Puja Time 2023: दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी पूजन के मुहूर्त