Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Diwali Rangoli Design 2023: दिवाली रंगोली के लिए 5 सिंपल आइडिया

हमें फॉलो करें diwali rangoli design 2023
diwali rangoli design 2023
हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार बहुत खास और महत्वपूर्ण होता है। हर साल दिवाली का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा की जाती है। साथ ही घरों को सुंदर रंगों से रंगा जाता है और माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के आंगन में रंगोली बनाई जाती है। दिवाली में घर रंगोली के बिना अधूरा है। इस साल आप भी अपने घर को सुंदर बनाने के लिए यह diwali rangoli ideas कर सकते हैं...
webdunia

1. इस दिवाली आप यह रंगोली बना सकते हैं। आपकी शुभ दिवाली के लिए यह रंगोली बेहद सुंदर है। इस रंगोली को बनाने के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकते हैं। साथ ही आप फेविकोल की डिब्बी से इस तरह के डिजाइन आसानी से बना सकते हैं।
webdunia

2. इस दिवाली आपके घर को आंगन को सजाने के लिए यह रंगोली बहुत खास है। यह रंगोली देखने में मुश्किल लगती है लेकिन आप रंगोली टूल की मदद से इस तरह के डिजाईन बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाने के लिए आप थाली या किसी भी गोल चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
webdunia

3. यह रंगोली भी इस दिवाली 2023 के लिए बहुत खास है। आप चम्मच, फेविकोल की डिब्बी और छन्नी की मदद से इस रंगोली को आसानी से बना सकते हैं। घर के आंगन को इस तरह सजाने के लिए आप यह रंगोली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस रंगोली में कई तरह के रंग का इस्तेमाल किया गया है जो इस रंगोली को और भी खास बनाता है।
webdunia

4. यह रंगोली भी आपके घर में बेहद खूबसूरत लगेगी। यह देखने में मुश्किल है लेकिन बनाने में काफी आसान है। इस रंगोली को पहले आप साधारण तरीके से किसी थाली या टूल की मदद से बनाएं। इसके बाद चम्मच या पतली लकड़ी की सीख लेकर इसमें यह डिजाईन बनाएं।
webdunia

5. दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुंदर और शुभ रंगोली बनाई जाती है। आप भी अपने घर में इस तरह की क्रिएटिव और खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। यह रंगोली आपके घर में बहुत सुंदर लगेगी। इस तरह के डिजाईन के लिए आप रंगोली के टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Diwali Puja Time 2023: दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी पूजन के मुहूर्त