मार्केट में कई तरह के मॉस्किटो रेपेलेंट्स मिलते हैं, लेकिन ये कई बार असरदार नहीं होते और इन्हें जलाए रखना भी हानिकारक है। आओ जानते हैं घरेलू नुस्खे।

Social Media

मच्छरों को भगाने के लिए आपको चाहिए नींबू, कपूर, लौंग, रुई और सरसों का तेल।

इसके लिए आप एक नींबू और 3 से 4 लौंग लें, इसके साथ ही रूई, सरसों का तेल, थोड़ा कपूर भी ले लें।

नींबू को चाकू की मदद से ऊपर के हिस्से में गोलाकार काट लें।

नींबू को बीच से नहीं काटना है सिर्फ ऊपर का हिस्सा ही काटना है।

अब चम्मच की मदद से नींबू के अंदर वाले भाग को थोड़ा निकाल लें।

अब नींबू में सरसों का तेल, लौंग और कपूर डाल दें। अब इसमें बाती रख दें और माचिस से इसे जला दें।

अपने घर की सभी खिड़कियों, दरवाजों को बंद कर दें ताकि इससे निकलने वाला धुआं बाहर ना जाने पाए।

इस धुएं की महक को मच्छर बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे और उनका सफाया हो जाएगा।

रात में सोते समय भी नींबू और सरसों तेल वाले इस दीपक को जलाकर अपने बेडरूम में एक कोने में रख सकते हैं।

इससे आप डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि से भी बचे रह सकते हैं।

रोज करी पत्ता खाने से ठीक होंगे ये रोग

Follow Us on :-