Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

17 महिलाओं को बचाया

हमें फॉलो करें स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (00:02 IST)
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने शहर के मानेसर इलाके में 5 स्पा सेंटर से संचालित कथित देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इनमें से एक स्पा के प्रबंधक को गिरफ्तार किया तथा इनमें काम करने वाली 17 महिलाओं को बचाया।
 
5 स्पा सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 5 स्पा सेंटर के मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक जिन महिलाओं को बचाया गया है वे कई महीने से इन स्पा सेंटर में कथित रूप से देहव्यापार में शामिल थीं और झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा नेपाल की रहने वाली थीं।
 
अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी (मुख्यालय) सुशीला के नेतृत्व में 5 पुलिस दलों का गठन किया गया था। मानेसर थाने के प्रभारी वीरेंद्र खत्री ने कहा कि ये स्पा सेंटर पिछले 6 महीने से चल रहे थे। यहां स्पा के नाम पर देह व्यापार किया जा रहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में जब्त किया 940 किलोग्राम मादक पदार्थ