Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

....और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई पोर्शे

हमें फॉलो करें Car accident
, गुरुवार, 11 मई 2023 (17:10 IST)
Luxury car accident : गुरुग्राम के सेक्टर 27 में गोल्फ कोर्स रोड पर गुरुवार तड़के एक तेज गति लग्जरी कार सड़क पर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ एक पेड़ से जा टकराई, जिससे इसमें आग लग गई।दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। दुर्घटना के समय कार में मौजूद लोगों तथा इसके मालिक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पोर्शे कार में सवार दो लोग वाहन में आग लगने से पहले मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि वे कथित रूप से नशे में थे।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में मौजूद लोगों तथा इसके मालिक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 5 दिवसीय 'जन संघर्ष यात्रा' पर निकले सचिन पायलट