Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पति के साथ किया दिव्यांका ने ऐसा मज़ाक, वीडियो हुआ वायरल

हमें फॉलो करें पति के साथ किया दिव्यांका ने ऐसा मज़ाक, वीडियो हुआ वायरल
टीवी की फेमस और सभी की पसंदीदा एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों मज़े कर रही हैं। शूटिंग के साथ-साथ वे अपनी फैमिली और पति को भी भरपूर टाइम देती हैं। उनकी हंसी, एक्टिंग, लुक्स, ड्रेसिंग के फैंस दीवाने हैं। लेकिन ऐसा कौन है आखिर जो उन पर ध्यान ही नहीं दे रहा है? 
 
दरअसल ये हैं दिव्यांका के पति विवेक दहिया। जी हां, दिव्यांका के सबसे करीबी यानी कि उनके पति ही उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह खुद दिव्यांका का एक वीडियो बता रहा है। दिव्यांका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने पति के साथ रूम में हैं और टीवी देख रही हैं, लेकिन विवेक का ध्यान दिव्यांका पर नहीं उनके फोन पर है। 
 
दिव्यांका, विवेक को फ्रेंच फ्राइज खिला रही हैं, लेकिन विवेक सिर्फ फोन पर ही ध्यान दे रहे हैं। दिव्यांका बार-बार उन्हें फ्रैंच फ्राइज़ खिला रही हैं और उन्हें टीवी देखने के लिए मना रही हैं। इस सबके बावजूद भी विवेक जब नहीं माने तो दिव्यांका ने उन्हें फ्रैंच फ्राइज की जगह एक हरी मिर्च खिला दी। यह काफी फनी हो जाता है जब विवेक तीखा लगने से पानी के लिए भागते हैं। 
 
 
इस पर दिव्यांका ने कैप्शन लिखा है कि मेरे बिजी पति अपना मोबाइल नहीं छोड़ रहे हैं... यह प्रैंक उन्हें सबक सिखाने के लिए किया। हालांकि यह वीडियो दोनों ने किसी वीडियो ऐप कंपनी के लिए बनाया है, लेकिन दोनों इसमें क्यूट लग रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी करते ही मिलिंद ने शुरू किया यह काम