Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दो फिल्में और इतने अवतार, रणवीर सिंह कर क्या रहे हैं आखिर?

हमें फॉलो करें दो फिल्में और इतने अवतार, रणवीर सिंह कर क्या रहे हैं आखिर?
रणवीर सिंह फिलहाल दो फिल्मों के बीच फंसे हुए हैं। एक है रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' और दूसरी है ज़ोया अख्तर की 'गली बॉय'। सिम्बा में जहां रणवीर मज़ेदार पुलिस अफसर बने हैं, वहीं गली बॉय में वे रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। 
 
दोनों ही फिल्मों के लिए रणवीर का लुक भी अलग होगा। पुलिस अफसर तगड़ी बॉडी वाला और रैपर नॉर्मल। इसलिए रणवीर को दोनों लुक बराबर मैंटेन करने पड़ रहे हैं। रणवीर का हालांकि 'गली बॉय' से कोई लुक जारी नहीं हुआ है लेकिन हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। 
 
अलाउद्दीन खिलजी का धमाकेदार रोल निभाने के बाद अब रणवीर अपना वेट लॉस करने में लगे हैं। वे बिलकुल बदले से नज़र आ रहे हैं। शूटिंग खत्म हो चुकी है और रणवीर का क्यूट और सिंपल लुक उनके डेब्यु के लुक की याद दिला रहा है। उन्होंने ज़ोया के साथ भी के पिक्चर शेयर किया था जिसमें वे एकदम सिंपल और अलग लग रहे थे। 
 
इसके बाद उन्होंने एक और लुक शेयर किया जिसमें उनकी शानदार बॉडी नज़र आ रही है। यह हाल ही का फोटो है जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है 'मंडे मोटिवेशन'। इसमें रणवीर फिर अपने कूल डूड अवतार में दिखाई दे रहे हैं। 
 
 
उन्होंने हाल ही में एक पिक्चर शेयर की है जिसमें वे वाकई शानदार लग रहे हैं। प्यॉर ब्लैक शर्ट और ब्लैक गॉगल्स के साथ उनका पोज़, उनकी फीमेल फैंस के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं है। 
 
 
रणवीर फिलहाल दो फिल्में कर रहे हैं और उनके इतने सारे लुक्स देखने को मिल रहे हैं। रणवीर की फिल्म सिम्बा में उनके साथ सारा अली खान हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है जिसमें वे पुलिस अफसर बने हैं। ज़ोया अख्तर की 'गली बॉय' में वे रैपर बने हैं और इसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर: दोस्ती और शादी, कमाल का कॉम्बिनेशन