Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फीफा रैंकिंग में भारत 105वें स्थान पर बरकरार

हमें फॉलो करें फीफा रैंकिंग में भारत 105वें स्थान पर बरकरार
, गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (20:16 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की ओर से गुरुवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में 105वें स्थान पर बरकरार है। पिछले महीने जारी विश्व रैंकिंग में भारत 320 अंकों के साथ 105वें स्थान पर था। 
                
सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम ने गत माह जारी पिछली रैंकिंग के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पिछले महीने जारी विश्व रैंकिंग में भारत 320 अंकों के साथ 105वें स्थान पर था। भारतीय टीम अक्टूबर में दो स्थानों की छलांग लगाकर 105वें नंबर पर पहुंची थी। 
               
भारत ने उसके बाद एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स मुकाबले में म्यांमार के साथ 2-2 का ड्रॉ खेला था। म्यांमार की टीम ताजा विश्व रैंकिंग में 10 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 140वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम अपने पिछले 13 मैचों में एक भी मैच नहीं हारी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईपीएल की वजह से बदला घरेलू टूर्नामेंटों का कार्यक्रम