Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sawan 7th Somwar 2023: नाग पंचमी के संयोग में मनेगा सावन का सातवां सोमवार, जानिए महत्व और पूजा मुहूर्त

हमें फॉलो करें Sawan 7th Somwar 2023: नाग पंचमी के संयोग में मनेगा सावन का सातवां सोमवार, जानिए महत्व और पूजा मुहूर्त
, शनिवार, 19 अगस्त 2023 (14:59 IST)
Sawan 7th Somwar 2023: 21 अगस्त 2023 को सावन माह का 7वां सोमवार है। इस दिन नागपंचमी का पर्व भी रहेगा और शुभ नामक एक योग भी रहेगा। चित्र नक्षत्र भी रहेगा और सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त में रहेगा। इस दिन व्रत रखने का रहेगा खासा महत्व। आओ जानते हैं पूजा के शुभ मुहूर्त और महत्व।
 
सोमवार के शुभ योग संयोग :
  • सोमवार को नाग पंचमी का शुभ योग बन रहा है। यानी श्रावण सोमवार के दिन नागपंचमी रहेगी।
  • इसीके साथ ही शुभ नामक योग है जो रात्रि के 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा इसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ होगा। 
  • इसी के साथ ही शुभ माना जाने वाला चित्रा नक्षत्र भी रहेगा। 
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:55 तक रहेगा।
 
शिवजी और नाग पूजा का शुभ मुहूर्त:- 
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:51 से 05:36 तक।
  • शुभ मुहूर्त- सुबह 06:21 से 08:53 तक।
  • अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:16 से 01:07 तक।
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02:48 से 03:39 तक।
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:02 से 07:25 तक।
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:02 से 08:10 तक।
  • अमृत काल- पूरे दिन।
 
शिवलिंग और नागपूजा का महत्व :-
  • उपरोक्त शुभ योग में पितृ दोष, काल सर्प दोष, शनि दोष के साथ ही हर तरह के दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। 
  • सोमवार का व्रत रखने से चंद्रदोष तो दूर होता ही है साथ ही कुंडली का विषयोग भी दूर हो जाता है।
  • सोमवार के दिन शंकर भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
  • एक पौराणिक मान्यता है कि सावन मास के व्रत करने से भक्त की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाग पंचमी के पर्व पर 5 कार्य जरूर करें, किस्मत खुलने में देर नहीं लगेगी