Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sawan 7th Somwar 2023: श्रावण मास का 7वां सोमवार, नागपंचमी और कई शुभ योग में रखा जाएगा व्रत

हमें फॉलो करें Sawan 7th Somwar 2023: श्रावण मास का 7वां सोमवार, नागपंचमी और कई शुभ योग में रखा जाएगा व्रत
, शनिवार, 19 अगस्त 2023 (13:35 IST)
Sawan 7th Somwar 2023: 21 अगस्त 2023 को सावन माह का 7वां सोमवार है। श्रावण माह में अधिकमास होने से कुल 8 सोमवार रहेंगे। आठवां सोमवार 28 अगस्त को रहेगा। इस सोमवार पर कई तरह के शुभ योग संयोग बन रहे हैं। यदि इन शुभ योग में व्रत रखकर विधिवत पूजा की जाएगी तो भगवान शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
 
सोमवार के शुभ योग संयोग : 
  • सोमवार को नाग पंचमी का शुभ योग बन रहा है। यानी श्रावण सोमवार के दिन नागपंचमी रहेगी।
  • इसीके साथ ही शुभ नामक योग है जो रात्रि के 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा इसके बाद शुक्ल योग प्रारंभ होगा। 
  • इसी के साथ ही शुभ माना जाने वाला चित्रा नक्षत्र भी रहेगा। 
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:55 तक रहेगा।
 
उपरोक्त शुभ योग में पितृ दोष, काल सर्प दोष, शनि दोष के साथ ही हर तरह के दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। सभी से मुक्ति के लिए विधिवत व्रत रखकर शिवजी और नाग देवता की विधिवत पूजा करें।
 
कैसे करें शिवलिंग का रुद्राभिषेक, पूजा की सरल विधि- Rudrabhishek puja vidhi :-
  • पूजा सामग्री- भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही, घृत, शहद, चीनी, अनार, ऋतुफल, भस्म, चंदन, सफेद फूल, जल का पात्र, गंगा जल, शिव भोग, प्रसाद आदि।
  • शिवलिंग को उत्तर दिशा में स्थापित करके पूर्व में मुख करके रुद्राभिषेक करते हैं।
  • पहले शिवलिंग का शुद्ध जल या गंगाजल से जलाभिषेक करें।
  • इसके बाद पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर, घी) समेत गन्ने का रस आदि सभी तरल पदार्थ से उनका अभिषेक करें।
  • अभिषेक करते समय शिवजी का पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जप करते रहें।
  • उपरोक्त अभिषेक करने के बाद पुन: जलाभिषेक करें।
  • इसके बाद शिवजी को चंदन और भस्म का लेप लगाएं।
  • लेप लगाते समय  महामृत्युंजय मंत्र या रुद्राष्टकम मंत्र का जाप करें। 
  • इसके बाद उन्हें पान का पत्ता, बेलपत्र सहित सभी बची हुई पूजा सामग्री करें।
  • इसके बाद उन्हें उनकी पसंद का भोग लगाएं और इसके बाद 108 बार शिव मंत्र का जप करें।
  • जप करने के बाद उनकी आरती उतारते हैं।
  • आरती के बाद प्रसाद वितरण करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Naag Panchami 2023: नागपंचमी की कहानी, व्रत कथा