Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैष्णोदेवी दर्शन करने जा रही थी, पहाड़ से लुढ़के पत्थर से मौत

हमें फॉलो करें वैष्णोदेवी दर्शन करने जा रही थी, पहाड़ से लुढ़के पत्थर से मौत
जम्मू , रविवार, 11 मार्च 2018 (11:18 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने जा रही उत्तरप्रदेश की 23 वर्षीय महिला तीर्थयात्री की मौत पहाड़ से लुढ़ककर आ रहे पत्थर से चोट लगने से हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि आगरा की रहने वाली आशिकी बिद्या अपने पति और अन्य परिजनों के साथ शनिवार को कटरा से मंदिर की ओर जा रही थी तभी वह भवन के पास  पहाड़ से लुढ़के पत्थर की चपेट में आ गईं।
 
webdunia
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में परिवार के अन्य सदस्य को तो चोट नहीं पहुंची लेकिन महिला के सिर, सीने और पैरों पर चोटें आईं। उसे भवन के दवाखाने में ले  जाया गया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया तथा महिला का शव कानूनी औपचारिकता के बाद उसके पति को सौंप दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप का नया नारा, 'अमेरिका को महान बनाए रखना है'