Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रंप का नया नारा, 'अमेरिका को महान बनाए रखना है'

हमें फॉलो करें ट्रंप का नया नारा, 'अमेरिका को महान बनाए रखना है'
मून टाउनशिप , रविवार, 11 मार्च 2018 (11:15 IST)
मून टाउनशिप। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'अमेरिका को महान बनाए रखें' के नए नारे से 2020 के आगामी चुनाव अभियान की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। 
 
अपने राजनीतिक भविष्य का अभियान शुरू करने के पहले पिट्सबर्ग के उपनगर में रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस के आगामी विशेष चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार का समर्थन किया और अपने समर्थकों के सामने यह नया नारा दिया।
 
ट्रंप ने कहा कि जब हम शुरुआत कर रहे हैं, क्या आप विश्वास करेंगे? अब से 2 साल में हमारा नया नारा होगा- अमेरिका को महान बनाए रखना है। वर्ष 2016 के चुनाव अभियान में ट्रंप का नारा 'अमेरिका को फिर से महान बनाना है' छाया हुआ था। रैली के दौरान उनके कई समर्थक हैट लगाए हुए थे जिस पर नारा लिखा हुआ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब 'मेक इन इंडिया' पर सरकार का जोर, इन 21 क्षेत्रों पर होगा काम...