Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेजस्वी की यात्रा पर जदयू का तंज

हमें फॉलो करें तेजस्वी की यात्रा पर जदयू का तंज
, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (18:26 IST)
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के 'संविधान बचाओ-न्याय यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की यात्रा नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली के हज पर जाने की तरह है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने शुक्रवार को यहां कहा कि राजद नेता घोटालों का ज्ञान बांटने बिहार यात्रा पर निकले हैं।


बेहिसाब बेनामी संपत्ति जमा करने के आरोपी की यह कथित न्याय यात्रा नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली के हज पर जाने की तरह है। कानूनी मसलों का कानून के मंचों पर सामना करने की बजाय जनता के बीच जाकर छाती पीटने से अपराध कम नहीं हो जाते।

राजद नेता ने कहा कि बिहार की यात्रा पर निकले यादव को सबसे पहले देश-विदेश में अपनी बेनामी संपत्तियों का हिसाब देना चाहिए। साथ ही, कानूनी कार्रवाई के तहत इन लोगों की जो संपत्ति सरकार द्वारा जब्त की गई है, उनका भी ब्यौरा दें और बताएं कि उन्हें इन लोगों ने कैसे अर्जित किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि राजनीति और सत्ता का दुरुपयोग करके केवल अपना घर भरने वालों को कानून की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक हो गई है और केंद्र और बिहार में अब भ्रष्टाचार विरोधी सरकारें हैं, इसलिए सबको अपने पाप-पुण्य का हिसाब देना होगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक गोलाबारी में महिला की मौत, तीन जवान जख्मी