Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लालू बोले, नीतीश सरकार ने किया करोड़ों का शौचालय घोटाला

हमें फॉलो करें लालू बोले, नीतीश सरकार ने किया करोड़ों का शौचालय घोटाला
, शनिवार, 4 नवंबर 2017 (18:16 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शौचालय घोटाले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया और कहा कि राज्य की नीतीश सरकार कागज़ों में ही हज़ारों शौचालय खा गई।
       
यादव ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा, बिहार में अब करोड़ों का शौचालय घोटाला। कागज़ों में ही हज़ारों शौचालय खा गई नीतीश सरकार। शौचालय भी नहीं छोड़े। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, मुख्यमंत्री ईमानदार है, है ना। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, तथाकथित चारा घोटाले में ई लोग बोलते थे, लालू चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए।  
        
वहीं यादव के पुत्र बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, नीतीश सरकार ने अब 10 हजार शौचालयों के करोड़ों-करोड़ डकार लिए। नीतीशजी जीरो टॉलरेंस ऑन ऑनेस्टी के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर बन चुके हैं। बिहार में अब करोड़ों का शौचालय घोटाला! महीने में अनेकों घोटाले होते उजागर। फिर भी हमार घोटाला बाबू ईमानदार।। जय हो...ज़ीरो टॉलरेंस बाबू।
               
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जहरीली शराब कांड के आरोपी की तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल किया था। तस्वीर के सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राजद के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई, जो अब तक जारी है। स्थिति यह है कि दोनों पार्टियों की ओर से अब व्यक्तिगत हमले जारी हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईमानदारी की मिसाल, कचरा बीनने वाली महिला ने लौटाए आभूषण