Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेरठ में पेपर लीक होने से नलकूप चालक भर्ती परीक्षा रद्द, 11 आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मेरठ में पेपर लीक होने से नलकूप चालक भर्ती परीक्षा रद्द, 11 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ , रविवार, 2 सितम्बर 2018 (16:04 IST)
लखनऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तरप्रदेश में नलकूप चालक के 3,210 पदों के लिए रविवार को होने वाली भर्ती परीक्षा को मेरठ में पेपर लीक होने के बाद निरस्त कर दिया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि चयन आयोग ने पेपर लीक हो जाने से रविवार  को होने वाली परीक्षा निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि मेरठ में पेपर लीक होने की सूचना  मिलने के बाद शनिवार की शाम को परीक्षा को निरस्त किए जाने का आदेश जारी किया गया।
 
सूत्रों ने बताया कि पेपर लीक होने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने 5  मुन्नाभाइयों समेत 11 लोगों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इस गैंग का सरगना अमरोहा के  एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक है।
 
परीक्षा रद्द हो जाने से अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लखनऊ के चारबाग स्टेशन के बाहर  परीक्षा निरस्त होने से नाराज नलकूप चालक की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने सड़क पर  जमकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही इन सभी ने आयोग के  खिलाफ भी अपना गुस्सा निकाला। इनकी नाराजगी को देखते हुए चारबाग में सुरक्षा बल को  तैनात किया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 सितंबर को निकलेगी विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर की शाही सवारी, सुरक्षा के कड़े प्रबंध