Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंबाला में सुधारगृह से 9 किशोर भागे

हमें फॉलो करें अंबाला में सुधारगृह से 9 किशोर भागे
अंबाला , रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (15:39 IST)
अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर के एक सुधारगृह से रविवार सुबह 9 किशोर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उनमें से कुछ संगीन अपराध करने के आरोपी हैं। फरार हुए अधिकतर किशोरों की उम्र 12 से 18 साल के बीच है।
 
 
सुधारगृह के अधिकारियों को इस बारे में तब जानकारी मिली, जब अन्य कैदियों ने किशोरों के लापता होने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने सुधारगृह का दौरा किया।
 
जोरवाल ने बताया कि कैदी सीढ़ियों का इस्तेमाल करके फरार हुए। वे बैरक का ताला तोड़ने के बाद कैदी छत पर पहुंचे और 20 फुट ऊंची चहारदीवारी पर सीढ़ी की मदद से चढ़े। कैदियों ने फरार होने के लिए सुधारगृह की 2 स्तरीय सुरक्षा को तोड़ दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गरीबों के लिए नोटबंदी सही, कुछ लोगों की उड़ी नींद : मोदी