Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गरीबों के लिए नोटबंदी सही, कुछ लोगों की उड़ी नींद : मोदी

हमें फॉलो करें गरीबों के लिए नोटबंदी सही, कुछ लोगों की उड़ी नींद : मोदी
, रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (15:34 IST)
दुबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि गरीब लोग इस तथ्य से सहमत हैं कि नोटबंदी सही कदम था लेकिन इस फैसले से कुछ लोगों की नींद उड़ गई थी और वे अभी तक इसका शोक मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ रिश्ते खरीदार और विक्रेता से कहीं ऊपर हैं। उन्होंने खाड़ी देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को गहरा, व्यापक और जीवंत बताया।
 
मोदी ने 2 दिवसीय यूएई की यात्रा के दूसरे दिन यहां दुबई ओपेरा हाउस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार वैश्विक स्तर पर भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश कर रही है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रविवार को यूएई या अन्य खाड़ी देशों के साथ हमारे संबंध सिर्फ एक खरीदार और विक्रेता की तरह नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा हैं। मोदी ने भारतीय समुदाय को आश्वस्त किया कि हमारी सरकार उनके सपनों को हकीकत में बदलने के लिए काम करेगी।
 
मोदी ने संबोधन में कहा कि विश्व बैंक की कारोबारी सुगमता रैंकिंग में भारत 142वें स्थान  से उछलकर 100वें स्थान पर पहुंच गया। यह अभूतपूर्व है लेकिन हम इससे संतुष्ट नहीं है, हम इसे बेहतर करना चाहते हैं। इसे संभव बनाने के लिए जो कुछ भी होगा हम करेंगे। मोदी ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे अपने सरकार के साहसिक फैसले की सराहना की।
 
मोदी ने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब लोग इस तथ्य से सहमत हैं कि नोटबंदी सही कदम था लेकिन इस फैसले से कुछ लोगों की नींद उड़ गई थी और वे अभी तक इसका शोक मना रहे हैं। मोदी ने 30 लाख भारतीय को घर से दूर घर जैसा माहौल देने के लिए यूएई का आभार व्यक्त किया। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्रिपुरा में चुनाव जीतने के लिए संघर्ष कर रही है तृणमूल कांग्रेस