Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा कार्यालय पर बैठक चल रही थी, मधुमक्खियों ने किया हमला, मंत्री घायल

हमें फॉलो करें भाजपा कार्यालय पर बैठक चल रही थी, मधुमक्खियों ने किया हमला, मंत्री घायल
धमतरी , शुक्रवार, 22 जून 2018 (09:21 IST)
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद में मधुमक्खियों ने भाजपा कार्यालय में बैठक होने के पहले पंचायत मंत्री अजय चंद्राकर, उनके गनमैन और लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ताओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मधुमक्खियों के हमले के बाद चंद्राकर बैठक को छोड़कर रायपुर वापस लौट गए। रायपुर में उनका उपचार किया गया। उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई गई है।
 
सूत्रों के अनुसार गुरुवार दोपहर कुरूद में भाजपा कार्यालय पार्टी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक शुरू होने के पहले पूजा के लिए अगरबत्ती जलाई गई, जिसका धुंआ पार्टी कार्यालय के ऊपरी हिस्से में पहले से मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों तक पहुंच गया।
 
इसके बाद मधुमक्खियों ने मौके पर मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान मधुमक्खियों ने चंद्राकर, उनके गनमैन और लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को काट लिया। इस हादसे के बाद पार्टी की बैठक निरस्त कर दी गई और चंद्राकर रायपुर लौट गए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप में टोटके : कोई नीली अंडरवियर को लकी मानता है तो कोई परफ्यूम को