Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यात्रियों ने लगाया एयर एशिया के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप

हमें फॉलो करें यात्रियों ने लगाया एयर एशिया के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप
गुवाहाटी/ मुंबई , गुरुवार, 21 जून 2018 (22:18 IST)
गुवाहाटी/ मुंबई। एयर एशिया की एक उड़ान में सवार कुछ यात्रियों ने विमान कर्मचारियों के खिलाफ दुर्व्यवहार आरोप लगाया है। यह उड़ान कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी और करीब साढ़े चार घंटे देर थी। एक यात्री ने यह दावा किया।

विमान में सवार इंडियन ऑयन कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक (पश्चिम बंगाल) दीपांकर रे ने कहा कि कर्मचारियों ने यात्रियों के साथ बेहद गैर-पेशेवर तरीके से व्यवहार किया और उन्हें विमान से उतर जाने को कहा। इसके बाद दोनों पक्षों में कहा-सुनी भी हो गई। रे ने कहा, विमान सुबह के नौ बजे उड़ान भरने वाली थी और शुरू में आधे घंटे देर थी। बोर्डिंग के बाद हम लोग डेढ़ घंटे विमान में ही बिना खाना-पानी के बैठे रहे।

 
इसके बाद विमान के कप्तान ने बिना कारण बताए सभी को उतर जाने को कहा। जब यात्रियों ने बाहर भारी बारिश के कारण उतरने से मना किया तो कप्तान ने यात्रियों को डराने के लिए पूरी तेजी से एसी चला दिया। इससे विमान के अंदर डरावना दृश्य पैदा हुआ और चारों तरफ धुंध छा गई। लोगों को घुटन होने लगी।
उन्होंने कहा कि कई महिलाओं एवं बच्चों को इससे उल्टियां होने लगीं। संपर्क किएजाने पर एयर एशिया ने विमान देर होने की बात स्वीकार की तथा अफसोस जाहिर किया। कंपनी ने इसके बाद बयान भी जारी किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अटलबिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द होगी छुट्टी