Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के उपराज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक

हमें फॉलो करें दिल्ली के उपराज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक
नई दिल्ली , बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (08:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल मंगलवार रात हैक किए जाने के कुछ ही घंटों बाद फिर से बहाल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
इससे पूर्व एल-जी कार्यालय ने बताया था कि बैजल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
अधिकारी ने कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर अकाउंट@एलजी दिल्ली, का अनधिकृत रूप से उपयोग किया गया है। अकाउंट को बहाल कर दिया गया है।' (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वास्थ्य सुरक्षा योजना भाजपा का एक और जुमला: चिदंबरम