फिल्म अभिनेत्री की रहस्यमय मौत, होटल में मिला शव

Webdunia
गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (14:41 IST)
कोलकाता। बंगाली फिल्म अभिनेत्री पायल चक्रबर्ती का शव गुरुवार सुबह रहस्यमय हालत में सिलीगुडी के होटल में मिला है।
 
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कोलकाता की रहने वाली पायल मंगलवार की शाम होटल में आकर रुकी थीं।
 
होटल से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री बुधवार को गंगटोक के लिए रवाना होने वाली थीं, लेकिन यह पता नहीं लगा कि वे बुधवार को क्यों रवाना नहीं हुईं। वे जब से होटल आई थीं तब से उनका कमरा अंदर से बंद था। बाद में जब पुलिस बुलाकर दरवाजा खोला गया तो पायल मृत अवस्था में मिलीं। 
 
बताया जाता है कि वे 'केलो' नामक एक बंगाली फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं। पायल ने कई फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पहले ही उनका तलाक हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख