Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखिलेश बोले, आलू खरीद लिया गया होता तो क्यों फेंकते किसान...

हमें फॉलो करें अखिलेश बोले, आलू खरीद लिया गया होता तो क्यों फेंकते किसान...
लखनऊ , रविवार, 7 जनवरी 2018 (15:37 IST)
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के अतिविशिष्ट इलाकों में आलू फेंके जाने को सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताते हुए कहा है कि यदि इसे खरीद लिया गया होता तो किसान इसे क्यों फेंकते।
 
यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार हर मुद्दे पर फेल है। पहले कोशिश की गई कि आलू फेंका नहीं बल्कि किसी वाहन से गिर गया है लेकिन सच्चाई सामने आने पर सरकार कुछ बोलने की स्थिति में नहीं रह गई है।
 
उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित नीतियों को ठीक करने के बजाय आलू फेंके जाने के मामले में पुलिस के चार लोगों को निलम्बित कर दिया गया। क्या इससे आलू किसान सन्तुष्ट हो जाएंगे। किसी को निलम्बित करने के बजाय सकारात्मक कदम उठाते हुए आलू खरीद की व्यवस्था की जानी चाहिए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधार का इस्तेमाल जासूसी में कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस