Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़

हमें फॉलो करें कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़
श्रीनगर , रविवार, 7 जनवरी 2018 (12:28 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से हथियारों का जखीरा बरामद किया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के हमला करने की योजना बनाने की एक गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा के हाजिन क्षेत्र में आज तड़के बड़े स्तर पर खोजी अभियान चलाया।
 
सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान हाजिन के बख्शीबल में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारकर हथियारों का जखीरा बरामद किया। उन्होंने बताया कि अंतिम जानकारी मिलने तक खोज अभियान जारी था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए एफडी पर कितना ब्याज देगा पेटीएम पेमेंट्स बैंक...