Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Gold : 666 करोड़ रुपए का 810 किलो सोना नदी में डूबा, फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी कहानी

हमें फॉलो करें Gold : 666 करोड़ रुपए का 810 किलो सोना नदी में डूबा, फिर क्या हुआ, पढ़िए पूरी कहानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इरोड (तमिलनाडु) , मंगलवार, 7 मई 2024 (18:25 IST)
a box carrying gold worth rs 666 crore drowns in erode tamil nadu : आपने केजीएफ में हीरो के सोने से लदे जहाज को समुद्र में डूबते देखा होगा, लेकिन रियल लाइफ में ऐसी घटना घटी इरोड के पास चिटोड में। सोमवार को देर रात करीब 666 करोड़ रुपए मूल्य के 810 किलोग्राम सोने के गहनों से भरा एक निजी बक्सा पानी में डूब गया। पढ़िए पूरी कहानी कैसे डूबा इतना सोना और कहां जा रहा था यह सोना। 
 
पुलिस के अनुसार, गहनों से भरा बक्सा निजी फर्म का था जिसे लेकर एक वैन कल रात कोयंबटूर से सलेम के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने कहा कि जब वाहन समथुवपुरम के पास आया, तो चालक शशिकुमार ने एक मोड़ के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन पलट गया और बक्सा नदी में जा गिरा।
दुर्घटना के कारण चालक शशिकुमार और सुरक्षा कर्मी बलराज नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चिटोड पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना से बक्से में रखे सोने को नुकसान नहीं पहुंचा । घटना की जानकारी मिलते ही माल भेजने वाले ने एक नया ट्रक और सुरक्षा कर्मी मौके पर भेजे। उन्होंने बक्सा निकालकर नए वाहन में रखा और सलेम के लिए रवाना हो गए। चिटोड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सियासी लाभ के लिए PM मोदी ने फैलाई नफरत, सोनिया गांधी का वीडियो मैसेज, जनता को बताया क्यों दें कांग्रेस को वोट