Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Delhi Airport पर 3.16 करोड़ रुपए का सोना जब्त, उज्बेकिस्तान के 2 तस्कर गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Gold

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 7 मई 2024 (00:23 IST)
Gold worth Rs 3.16 crore seized at Delhi airport : सीमा शुल्क के अधिकारियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान के 2 नागरिकों को देश में 3.16 करोड़ रुपए मूल्य के सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यात्रियों और उनके सामान की तलाशी के दौरान उनके पास से सोने की 5 छड़ें बरामद की गईं, जिनका कुल वजन 5 किलोग्राम था।
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। दुबई से दिल्ली पहुंचने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यात्रियों और उनके सामान की तलाशी के दौरान उनके पास से सोने की पांच छड़ें बरामद की गईं, जिनका कुल वजन पांच किलोग्राम था। उन्होंने इसे लाल रंग की थैली में छिपाकर रखा था।
 
बयान के मुताबिक जब्त सोने की कीमत 3.16 करोड़ रुपए आंकी गई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा शुल्क के अधिकारियों ने एक अन्य मामले में कोरिया के एक व्यक्ति को 2.8 करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी बैंकॉक जाने की फिराक में था, लेकिन अधिकारियों ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर विदेशी मुद्रा जब्त कर ली। एक अन्य बयान में बताया गया कि यात्री और उसके सामान की जांच करने पर उसके पास से 3,39,000 अमेरिकी डॉलर यानी 2.8 करोड़ रुपए के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की गई। (भाषा) (File Photo)
Edited By : Chetan Gour 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विजय वडेट्टीवार का 26/11 हमले पर बयान दुर्भाग्यपूर्ण, शहीदों का अपमान : एकनाथ शिंदे