Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन में फंसे 20 भारतीय, मदद के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज

हमें फॉलो करें चीन में फंसे 20 भारतीय, मदद के लिए आगे आईं सुषमा स्वराज
नई दिल्ली , शुक्रवार, 29 जून 2018 (11:39 IST)
नई दिल्ली। विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन में फंसे 20 भारतीयों को मदद का भरोसा दिलाया। वे अपना ग्रुप वीजा खो जाने की वजह से वहां फंस गए हैं। 
 
कौटिल्य बंसल नाम के एक व्यक्ति ने सुषमा से ट्विटर पर एक शिशु समेत 20 भारतीयों की मदद का अनुरोध किया। सुषमा ने इसके जवाब में बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास को टैग करते हुए कहा कि कृपया इसे जल्दी देखें। समूह में एक शिशु भी है। 
 
उन्होंने उस भारतीय नागरिक को मदद का भी भरोसा दिलाया, जिसके आठ वर्षीय बच्चे का पासपोर्ट टोरंटो की यात्रा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा सांसद के अंगरक्षकों को पुलिस ने छुड़ाया, पत्‍थलगढ़ी समर्थकों ने तीन दिन पहले किया था अगवा