Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा सांसद के अंगरक्षकों को पुलिस ने छुड़ाया, पत्‍थलगढ़ी समर्थकों ने तीन दिन पहले किया था अगवा

हमें फॉलो करें भाजपा सांसद के अंगरक्षकों को पुलिस ने छुड़ाया, पत्‍थलगढ़ी समर्थकों ने तीन दिन पहले किया था अगवा
रांची , शुक्रवार, 29 जून 2018 (11:23 IST)
फाइल फोटो
रांची। भाजपा सांसद करिया मुंडा के तीन अंगरक्षकों को पुलिस ने रिहा करा लिया है जिन्हें खूंटी में मंगलवार को पत्थलगड़ी समर्थक उपद्रवियों ने अगवा कर लिया था।
 
रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवी होमकर ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। इससे पूर्व गुरुवार शाम पुलिस ने खूंटी में अगवा किए गए जवानों का सुराग देने वाले को पचास हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।
 
तब खूंटी के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया था कि पत्थलगड़ी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अपहृत जवानों की पहचान विनोद केरकेट्टा, साइमन सुरीन एवं सुबोध कुजूर के रूप में की गई।
 
अपने नेताओं के घर कुर्की की कार्रवाई के बाद उग्र होकर मंगलवार को पत्थलगड़ी समर्थक उपद्रवियों ने खूंटी में अनिगड़ा इलाके के चांडीडीह में सांसद करिया मुंडा के घर से उनके तीन अंगरक्षकों का उनके हथियारों के साथ अपहरण कर लिया था।
 
पुलिस ने बुधवार को घाघरा गांव में छिपे पत्थलगड़ी समर्थक उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की थी जिसमें एक की मौत हो गई थी और अब तक सौ से अधिक पत्थलगड़ी समर्थकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की कार्रवाई से भयभीत होकर पत्थलगड़ी समर्थक जंगल में भाग गए थे जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।
 
इस घटना के बाद से सुरक्षा बल के लगभग डेढ़ हजार जवान अपहरण वाले क्षेत्र में डेरा डाले हुए थे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को उन्हीं के घर में पीटा गया, जानिए इस वायरल वीडियो का सच..