Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी के अमेठी दौरे पर हंगामा, उग्र हुए कांग्रेसी

हमें फॉलो करें राहुल गांधी के अमेठी दौरे पर हंगामा, उग्र हुए कांग्रेसी
, सोमवार, 15 जनवरी 2018 (19:53 IST)
अमेठी। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल गांधी को काफी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भी आपस में भिड़ गए।
 
 
दरअसल, राहुल गांधी का 15 जनवरी से उत्तरप्रदेश का दो दिवसीय दौरा शुरू हुआ है। वे पहले मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, फिर अमेठी। इस दौरान उन्हें विरोध प्रदर्शन का भी सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि रायबरेली और अमेठी में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में झड़प भी हुई।
 
भाजपा कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय लोगों ने विकास न होने का मुद्दा उठाते हुए विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। इसी को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इन्हें संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठियां भी चलानी पड़ीं। 
 
बताया जाता है कि हंगामा उस समय ज्यादा बढ़ गया जब अमेठी से कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह रायबरेली के पुलिस अधीक्षक से भिड़ गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान गाली-गलौज भी हुई। हालांकि दीपक का आरोप है कि पुलिस की शह पाकर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का विरोध कर रहे हैं।
 
दूसरी ओर भाजपा नेताओं का आरोप है कि जब स्थानीय जनता विकास कार्यों के न होने की शिकायत लेकर राहुल से मिलने पहुंची तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। भाजपाइयों का कहना था कि स्थानीय सांसद की उपेक्षा के कारण अमेठी में समुचित विकास कार्य नहीं हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिलायंस जियो इंडिया डिजिटल ओपन समि‍ट