Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अहमदाबाद में भाजपा अध्यक्ष की कट गई पहली पतंग

हमें फॉलो करें अहमदाबाद में भाजपा अध्यक्ष की कट गई पहली पतंग
, रविवार, 14 जनवरी 2018 (19:15 IST)
अहमदाबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज उत्तरायण पर्व के मौके पर यहां आम लोगों के साथ एक इमारत की छत पर पतंगबाजी की। हालांकि इस दौरान उनकी पहली पतंग को किसी ने उड़ते ही काट डाला। अपने गृहनगर अहमदाबाद में उत्तरायण (मकर संक्रांति) मनाने आए शाह ने अपने पूर्व विधानसभा क्षेत्र शहर के नाराणपुरा में अंकुर चौराहे के पास पांच मंजिली इमारत प्रार्थना फ्लैट पर पतंगबाजी की।

उनके साथ राजस्व मंत्री तथा स्थानीय विधायक कौशिक पटेल और मेयर गौतम शाह भी मौजूद थे। लोगों ने अचानक अपने बीच शाह को देखा तो उनके उनके साथ सेल्फी के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बाद में शाह ने पक्षियों को बचाने के लिए कणा अभियान के संदेश वाले पतंग के साथ फोटो भी खिंचाया।

उन्होंने इसके बाद जब अपनी पहली पतंग उड़ाई तो इसके परवान चढ़ने से पहले ही आसपास की छत पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसे काट डाला। इसके बाद उन्होंने दूसरी पतंग उड़ाई। इसकी फिरकी मेयर शाह ने संभाल रखी थी। अमित शाह वहां करीब आधे घंटे तक रहे। ज्ञातव्य है कि शाह पहले नाराणपुरा में ही रहते थे। अब उनका परिवार थलतेज इलाके में रहता है। गत अगस्त में राज्यसभा सांसद चुने जाने के मद्देनजर नाराणपुरा के विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26/11 हमले के गवाह नरीमन हाउस को बनाया जाएगा स्मारक