Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लगातार 7वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए कहां घटे कितने दाम...

हमें फॉलो करें लगातार 7वें दिन सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए कहां घटे कितने दाम...
नई दिल्ली , मंगलवार, 5 जून 2018 (09:26 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल कंपनियों ने आम आदमी को राहत देते हुए मंगलवार को पेट्रोल के दाम 14 पैसे कम करने की घोषणा की। आज डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है। 
 
दिल्ली में आज पेट्रोल 77.83 पैसे बिक रहा है जबकि सोमवार को यहां इसके दाम 77.96 रुपए थे। डीजल की कीमत भी 10 पैसे कम होकर 68.88 रुपए हो गई। मुंबई में पेट्रोल 12 पैसे सस्ता हुआ। यहां इसके दाम 85.65 रुपए हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल 86.88 रुपए प्रति लीटर है। 
 
कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.47 और 80.80 रुपए प्रति लीटर है जबकि यहां डीजल के दाम क्रमश: 71.43 रुपए और 72.72 रुपए है। 
 
उल्लेखनीय है कि 29 मई से लगातार पेट्रोल के दाम कम हो रहे हैं। पिछले सात दिनों में पेट्रोल 63 पैसे और डीजल 46 पैसे कम हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चरित्र संदेह में पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या