Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, 48 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

हमें फॉलो करें लगातार तीसरे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, 48 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर
, शुक्रवार, 1 जून 2018 (09:04 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कम हुई हैं। चारों महानगरों में पेट्रोल 7 पैसे और डीजल 6 पैसे तक सस्ता हुआ है। इधर बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 48 रुपए बढ़ गए हैं जबकि सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 2.34 रु. का इजाफा किया है।
 
दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 78.29 रुपए और डीजल 69.20 रुपए प्रति लीटर रहेगा। दूसरी ओर केरल में पेट्रोल और डीजल पर राज्य सरकार ने एक-एक रुपए कम कर दिए है। ये कटौती आज से लागू हो जाएगी।
 
राजधानी दिल्ली में आज से सब्सिडी का एलपीजी सिलेंडर 2.34 रुपए बढ़कर 493.55 रुपए और गैर सब्सिडी का 48 रुपए मंहगा होकर 698.50 रुपए का मिलेगा। देश के तीन अन्य बड़े महानगरों में कोलकाता में कीमत क्रमश: 496.65 और 723.50 रुपए हो गई है। मुंबई में 491.31 और 671.50 रुपए तथा चेन्नई में 481.84 और 712.50 रुपए हो गई है।
 
उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं जबकि इससे अधिक लेने पर गैर सब्सिडी वाले दाम देने पड़ते हैं। सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत में दो माह और गैर सब्सिडी में पांच महीने के बाद बढोतरी की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, शहरी गरीबों के लिए 10 राज्यों में बनेंगे 1.5 लाख मकान