Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खुशखबर, झूमकर बरसेगा मानसून

हमें फॉलो करें खुशखबर, झूमकर बरसेगा मानसून
, सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (17:12 IST)
नई दिल्ली। इस वर्ष देश पर मानसून मेहरबान रहेगा। मानसून के 4 महीनों के दौरान इस  साल अच्छी बारिश के आसार हैं। प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के  निकट समुद्र के तापमान में कमी बनी हुई है।


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून को प्रभावित करने वाला कारक लॉ नीना मेहरबान है। मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया कि प्रशांत महासागर में विषुवत रेखा के  निकट समुद्र के तापमान में कमी बनी हुई है।

अभी यह तापमान -5 डिग्री से भी कम है। जून तक इसमें बदलाव की उम्मीदें भी नहीं हैं। यहां पर समुद्र सतह ठंडी होने से लॉ नीना प्रभाव उत्पन्न होते हैं जिससे विषुवत रेखा के ईदगिर्द चलने वाली हवाएं ट्रेंड विंड के दबाव में तेजी आती हैं। यह अच्छे मानसून का प्रतीक है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी ने आरएसएस-भाजपा को लिया आड़े हाथ