Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'पद्म पुरस्कारों' के लिए चयनित हस्तियों की सूची, धोनी को पद्म भूषण

हमें फॉलो करें 'पद्म पुरस्कारों' के लिए चयनित हस्तियों की सूची, धोनी को पद्म भूषण
, गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (23:34 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर 'पद्म पुरस्कारों' की घोषणा कर दी गई है। तीन हस्तियों को 'पद्म विभूषण' के लिए और नौ को 'पद्म भूषण' के लिए चुना गया है। 'पद्म विभूषण' पाने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 85 हस्तियों को इस वर्ष 'पद्म पुरस्कारों' से सम्मानित करने के लिए चुना है।


हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 'पद्म विभूषण', 'पद्म भूषण' और 'पद्मश्री' पुरस्‍कार दिए जाते हैं। 'पद्म पुरस्कार' में एमएस धोनी के अलावा कर्नाटक के बिलियर्ड खिलाड़ी पंकज आडवाणी और केरल के दार्शनिक फिलिपोज क्रिसोस्टोम और रूस के एलेक्जेन्डर कादकिन, बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा, गोवा के चित्रकार लक्ष्मण पई, महाराष्ट्र के कलाकार अरविंद पारिख, अमेरिका में बसे वेदप्रकाश नंदा, तमिलनाडु के पुरातत्वविद् रामचंद्रन नागास्वामी शामिल हैं।

'पद्म भूषण' पुरस्कार के अलावा 'पद्मश्री' से सम्मानित होनी वाली हस्तियों का भी ऐलान कर दिया गया है। 'पद्मश्री' पाने वाली प्रमुख शख्सियतों में हिन्दी की लेखिका मालती जोशी, असम की लेखिका जयश्री गोस्वामी, पश्चिम बंगाल के हिन्दी सेवी कृष्ण बिहारी मिश्र, बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत, उद्योग जगत के रामेश्वरलाल काबरा और अभिनेता मनोज जोशी शामिल हैं। 'पद्मश्री' पाने वाले 73 लोगों में 24 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने नि:स्वार्थ सेवा करते हुए समाज की बेहतरी के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।

संपूर्ण 85 पद्म पुरस्कारों की सूची 
 
पद्म विभूषण 
1. इलैयाराजा कला (संगीत) तमिलनाडु
2. गुलाम मुस्तफा खान कला (संगीत) महाराष्ट्र
3. परमेश्वरन परमेश्वरन (साहित्य एवं शिक्षा) केरल
 
पद्म भूषण 
4. पंकज आडवाणी खेल (बिलियर्ड्स/स्नूकर) कर्नाटक 
5. पी मार क्राइसॉसटॉम अन्य (अध्यात्म) केरल 
6. महेन्द्र सिंह धोनी खेल (क्रिकेट) झारखंड
7. एलेक्जांद्र कदाकिन लोक कार्य (विदेशी/मरणोपरांत) रुस
8. रामचंद्रन नगासामी अन्य (पुरातत्व) तमिलनाडु 
9. वेद प्रकाश नंदा (ओसीआई, साहित्य एवं शिक्षा) अमेरिका
10. लक्ष्मण पई कला (पेंटिंग) गोवा 
11. अरविंद पारिख कला (संगीत) महाराष्ट्र 
12. शारदा सिन्हा कला (संगीत) बिहार
 
पदमश्री 
13. अभय बांग एवं राम बांग (चिकित्सा) महाराष्ट्र
14. दामोदर गणेश बापट (सामाजिक कार्य) छत्तीसगढ़
15. प्रफुल्ल गोविंद बरुआ (साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता) असम
16. मोहन स्वरुप भाटिया (कला, लोकसंगीत) उत्तरप्रदेश
17. सुधांशु बिस्वास (सामाजिक कार्य) पश्चिम बंगाल
18. सैखोम मीराबाई चानू खेल (भारोत्तलन) मणिपुर
19. पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी (साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता) छत्तीसगढ़
20. जोस मा जॉय (विदेशी उद्योग एवं व्यापार) फिलीपींस
21. लांगपोकलकपम सुभादानी देवी बुनाई (कला) मणिपुर
22. सोमदेव बर्मन खेल (टेनिस) त्रिपुरा
23. येशी ढोलन (चिकित्सा हिमाचल प्रदेश
24. अरुप कुमार दत्ता (साहित्य एवं शिक्षा असम
25. डी गौडा कला (गायन कर्नाटक
26. अरविंद गुप्ता (साहित्य एवं शिक्षा) महाराष्ट्र
27. दिगंबर हंसराज (साहित्य एवं शिक्षा) झारखंड
28. रामली बिन इब्राहिम (विदेशी) नृत्य मलेशिया
29. अनवर जलालपुरी (साहित्य एवं शिक्षा उत्तरप्रदेश
30. प्योंगतेन जेन जमीर (साहित्य एवं शिक्षा) नागालैंड
31. सीताव्वा जोद्दाती (सामाजिक कार्य कनार्टक
32. मालती जोशी (साहित्य एवं शिक्षा मध्यप्रदेश
33. मनोज जोशी (कला एवं अभिनव महाराष्ट्र
34. रामेश्वर लाल काबरा (व्यापार एवं उद्योग महाराष्ट्र
35. प्राण किशोर कौल (कला) जम्मू कश्मीर
36. बोनलैप कियोकांगना (विदेशी) अन्य (आर्किटेक्चर) लाओस
37. विजय किचलूकला (संगीत) पश्चिम बंगाल
38. टॉमी कोह (विदेशी) लोक सेवा) सिंगापुर
39. लक्ष्मीकुट्टी औषधि (पारम्परिक) केरल
40. जयश्री गोस्वामी महंता (साहित्य एवं शिक्षा असम
41. नारायण दास महाराज अन्य (अध्यात्म) राजस्थान
42. प्रवाकारा महाराणा कला (मूर्तिकला) ओडिशा
43. हून मेनी (विदेशी) लोक कार्य कम्बोडिया
44. नऊफ मारवाई (विदेशी) अन्य (योग) सऊदी अरब
45. जावेरीलाल मेहता (साहित्य एवं शिक्षा, पत्रकारिता) गुजरात
46. कृष्ण बिहारी मिश्रा (साहित्य एवं शिक्षा) पश्चिम बंगाल
47. शिशिर पुरुषोत्तम मिश्रा कला (सिनेमा) महाराष्ट्र
48. सुभाषिनी मिस्त्री (सामाजिक कार्य पश्चिम बंगाल
49. टोमियो मिजोकामी (विदेशी) साहित्य एवं शिक्षा जापान
50. सोमदेत फ्रा महा मुनीवोंग (विदेशी) अन्य (अध्यात्म) थाईलैंड
51. केशव राव मुसलगांवकर (साहित्य एवं शिक्षा) मध्यप्रदेश
52. डॉ. थांत मिंत यू (विदेशी) लोक कार्य म्यांमार
53. वी नानम्मल अन्य (योग) तमिलनाडु
54. सुलागिट्टी नरसम्मा (सामाजिक कार्य) कर्नाटक
55. विजयलक्ष्मी नवनीतकृष्णन कला (लोक संगीत) तमिलनाडु
56. आई न्योमैन नुआर्ता (विदेशी) कला (मूर्ति कला) इंडोशिया
57. मलाई हाजी अब्दुल्ला बिन मलाई हाजी ओथमान (सामाजिक कार्य ब्रुनेई 
58. गोवर्धन पनिकाकला (बुनाई) ओडिशा
59. भबानी चरण पटनायक (लोक कार्य) ओडिशा
60. मुरलीकांत पेतकरखेल (तैराकी) महाराष्ट्र
61. हबीबुल्ला राजाबोव (विदेशी) साहित्य एवं शिक्षा ताजिकिस्तान
62. एम आर राजगोपाल (चिकित्सा) केरल
63. संपत रामटेके (सामाजिक कार्य) महाराष्ट्र
64. चंद्र शेखर रथ (साहित्य एवं शिक्षा) ओडिशा
65. एस एस राठौड़ (लोक सेवा) गुजरात
66. अमिताभ राय (विज्ञान) पश्चिम बंगाल
67. संदूक रुईत (विदेशी) चिकित्सा नेपाल
68. आर सत्यनारायण (कला एवं संगीत) कर्नाटक
69. पंकज एम शाह (चिकित्सा गुजरात
70. भज्जू श्याम कला (पेंटिंग) मध्यप्रदेश
71. महाराव रघुबीर सिंह (साहित्य एवं शिक्षा) राजस्थान
72. के श्रीकांत खेल (बैडमिंटन आंध्रप्रदेश
73. इब्राहिम सुतार (कला संगीत) कर्नाटक
74. सिद्धेश्वर स्वामीजी अन्य (अध्यात्म) कर्नाटक
75. एल ए ठक्कर (सामाजिक कार्य) नागालैंड
76. विक्रम चंद्र ठाकुर (विज्ञान) उत्तराखंड
77. रुद्रपटटनम नारायण स्वामी तरंथन 
रुद्रपटटनम नारायण स्वामी त्यागराजन (कला संगीत) कर्नाटक
78. एन टी थियेन (विदेशी) अध्यात्म वियतनाम
79. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी (शिक्षा एवं साहित्य) उत्तरप्रदेश
80. राजगोपालन वासुदेवन (विज्ञान) तमिलनाडु
81. मानस बिहारी वर्मा (विज्ञान) बिहार
82. पी जी विधोबाजी (साहित्य एवं शिक्षा) महाराष्ट्र
83. रामूलुस व्हिटाकर (वन्य जीव संरक्षण) तमिलनाडु
84. बाबा योगेंद्र (कला) मध्यप्रदेश
85. ए जाकिया (शिक्षा एवं साहित्य) मिजोरम

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमल हासन ने अपनी राजनीतिक यात्रा को दिया एमजीआर की फिल्म का नाम