Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी की अनुपस्थिति में आरोन करेंगे झारखंड की अगुआई

हमें फॉलो करें धोनी की अनुपस्थिति में आरोन करेंगे झारखंड की अगुआई
नई दिल्ली , सोमवार, 8 जनवरी 2018 (10:30 IST)
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज वरुण आरोन ईस्ट जोन सैयद मुश्ताक अली टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की अगुआई करेंगे। इससे महेंद्र सिंह धोनी के इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों पर विराम लग गया है।
 
अभी कोई टी-20 टूर्नामेंट का कार्यक्रम नहीं है, ऐसे में इस तरह की अटकलें थीं कि आईपीएल की नीलामी से पहले 2 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रह चुके धोनी प्रदेश की तरफ से खेल सकते हैं, हालांकि ऐसा समझा जा रहा है कि धोनी ने चयन समिति से अपने नाम पर विचार नहीं करने को कहा।
 
मुंबई और वडोदरा के बीच वेस्ट जोन के मैच से रविवार को इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। हालांकि झारखंड की ओर से सौरभ तिवारी, ईशांक जग्गी, विराट सिंह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बार्सिलोना ने कोटिन्हो के साथ किया 1220 करोड़ रुपए का करार