Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एमएस धोनी की 'चेन्नई सुपरकिंग्स' में वापसी

हमें फॉलो करें एमएस धोनी की 'चेन्नई सुपरकिंग्स' में वापसी
, गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (20:30 IST)
मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी की 'चेन्नई सुपरकिंग्स' में वापसी हो गई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को फिर से रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस ने लीग के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को अपनी टीम में बनाए रखा है।
 
 
खिलाड़ियों को रिटेन करने को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन अधिकतर उन्हीं क्रिकेटरों को टीमों से जोड़ा गया है,जिनके बारे में चर्चा थी। राजस्थान रॉयल्स ने केवल एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान कप्तान स्टीवन स्मिथ को चुना है, जबकि उनके साथ टेस्ट उप कप्तान डेविड वार्नर और भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद के साथ बने रहेंगे।
 
जिस एक प्रमुख खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया गया है वह कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर हैं, जो फिर से नीलामी में शामिल होंगे। शाहरुख खान की सह स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने उनके बजाय वेस्टइंडीज के सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को रिटेन किया है।
webdunia
किंग्स इलेवन पंजाब ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल को अपनी टीम में रखा है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी क्रिस मौरिस, युवा ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने रिटेन किया है। जिन फ्रेंचाइजी टीमों ने सभी तीन खिलाड़ी रिटेन किए हैं उनमें चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल हैं। चेन्नई ने धोनी के बाद अपनी दूसरी और तीसरी पसंद के रूप में रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना को चुना है।
 
आरसीबी ने एबी डिविलयर्स को अपना दूसरा खिलाड़ी चुना है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले सरफराज खान को तीन करोड़ रुपए खर्च करके रिटेन किया है। इसका मतलब है कि क्रिस गेल फिर से नीलामी पूल में शामिल होंगे। मुंबई इंडियंस में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह दूसरे और तीसरे रिटेन किए गए खिलाड़ी हैं।
 
अगर फ्रेंचाइजी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके तीन खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उनमें से पहले को 15 करोड़, दूसरे को 11 करोड़ और तीसरे को सात करोड़ रुपए मिलेंगे। अगर टीम दो खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो पहले को 12.5 करोड़ और दूसरे को 8.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। विराट कोहली को हालांकि 17 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है, जो वास्तव में उनकी लीग फीस है। एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर कुल राशि से 12.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
webdunia
रिटेन किए गए खिलाड़ी (कुल धनराशि 80 करोड़ रुपए)  
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह। शेष धनराशि : 47 करोड़ रुपए।
 
दिल्ली डेयरडेविल्स : क्रिस मौरिस, ऋभष पंत, श्रेयस अय्यर। शेष धनराशि : 47 करोड़ रुपए।
 
रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान : शेष धनराशि : 49 करोड़ रुपए।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा। शेष धनराशि : 47 करोड़ रुपए।
 
राजस्थान रॉयल्स : स्टीवन स्मिथ। शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रुपए।
 
कोलकाता नाइटराइडर्स : सुनील नारायण, आंद्रे रसेल। शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रुपए।
 
सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर, भुवनेश्वर कुमार। शेष धनराशि : 67.5 करोड़ रुपए।
(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बीएसएनएल टेबल टेनिस : टीम स्पर्धा में मेजबान मप्र का 'गोल्डन डबल'