Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, रिलायंस जियो में 80 हजार नौकरियां...

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, रिलायंस जियो में 80 हजार नौकरियां...
हैदराबाद , शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (08:48 IST)
हैदराबाद। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की मौजूदा वित्तवर्ष में 75,000 से 80,000 लोगों को भर्ती करने की योजना है। कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी संजय जोग ने यह जानकारी दी।
 
कंपनी द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में की जाने वाली भर्तियों के बारे में एक सवाल के जवाब में जोग ने कहा, 'इस समय लगभग 1,57,000 लोग हैं। मैं कहूंगा कि 75,000 से 80,000 लोग और आएंगे।' 
 
कंपनी में नौकरी छोड़कर जाने की दर के बारे में उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों से जुड़े बिक्री और तकनीकी क्षेत्रों में यह लगभग 32 प्रतिशत है। यदि इसे मुख्यालय के स्तर पर देखा जाए तो यह मात्र दो प्रतिशत है। कुल मिलाकर यदि आप औसत देखेंगे तो यह 18 प्रतिशत ही रह जाता है। 
 
जोग ने कहा कि कंपनी की लगभग 6,000 कॉलेजों के साथ भागीदारी है। इसके अलावा कंपनी सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से भी नियुक्तियां करेगी। उन्होंने कहा कि संदर्भ आधार पर नियुक्तियों का हिस्सा करीब 60 से 70 प्रतिशत तक है। इस मामले में कॉलेज से नाम आना और कर्मचारियों के जरिये नाम भेजा जाना नियुक्ति में योगदान करने वाले दो प्रमुख स्रोत हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिले किम जोंग, इस तरह रचा इतिहास