Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिले किम जोंग, इस तरह रचा इतिहास

हमें फॉलो करें दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति से मिले किम जोंग, इस तरह रचा इतिहास
सोल , शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (08:26 IST)
सोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने आज पहली बार सीमा पार कर दक्षिण कोरिया में प्रवेश किया जहां राष्ट्रपति मून जे-इन ने उनका स्वागत किया। एक दशक से भी अधिक समय बाद दोनों कोरियाई नेताओं के बीच यह पहली शिखर वार्ता होगी।
 
दोनों नेता मुस्कुराए और हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। इसके बाद किम जोंग उन ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को उत्तर कोरिया की सीमा में प्रवेश कर कुछ दूर तक चलने का इशारा किया। एक-दूसरे का हाथ पकड़े दोनों नेता उत्तर कोरिया की सीमा में कुछ दूर तक गए फिर वापस दक्षिण कोरिया की सीमा में लौट आए। 
 
दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच यह ऐतिहासिक शिखर वार्ता होने जा रही है जिसमें उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। 
 
नए इतिहास की शुरुआत : बैठक के बाद विजिटर्स डायरी में किम जोंग ने मुलाकात को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने लिखा यहां से एक नया इतिहास लिखा जाएगा। हम शांति स्थापित करने वाले इतिहास के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी और शी जिनपिंग के बीच सीधी बात, जानिए क्या होगा खास...