Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिलायंस का बड़ा तोहफा जियो गीगा फाइबर, जानिए क्या है इसमें खास...

हमें फॉलो करें रिलायंस का बड़ा तोहफा जियो गीगा फाइबर, जानिए क्या है इसमें खास...
, गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (12:58 IST)
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं एजीएम में कंपनी के चैयरमेन मुकेश अंबानी ने जियो गीगा फाइबर लॉन्च करने की घोषणा की। 
मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगा फाइबर का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होगा। माई जियो या जियो डॉटकॉम पर जियो गीगा फाइबर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि अब हम 1100 शहरों में घरों, व्यापारियों, छोटे एवं मध्यम उद्योगों और बड़े उद्योगों को सबको एक साथ फाइबर से जोड़ेंगे और सर्वाधिक उन्नत फाइबर - बेस्ड ब्राडबैंड समाधान मुहैया कराएंगे। जियो गीगा फाइबर सेवा मात्र 1 घंटे में मुहैया होगी।
 
अंबानी ने कहा कि आने वाले सालों में जियो फिक्स्ड लाइन ब्राडबैंड के मामले में भारत को शीर्ष पांच देशों में से एक बना देगी।
 
उन्होंने जियो फोन मानसून हंगामा शुरू करने की भी घोषणा की। यह योजना 21 जुलाई से शुरू होगी और इसके तहत महज 501 रुपए में फीचर फोन के बदले जियो फोन लिया जा सकेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पांच व्यक्तियों की भीड़ के हाथों हत्या के बाद वीरान पड़ा है राईनपाड़ा गांव