Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमित शाह ने किया विवेकानंद के पैतृक घर का दौरा

हमें फॉलो करें अमित शाह ने किया विवेकानंद के पैतृक घर का दौरा
, सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (19:03 IST)
कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को यहां स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर का दौरा किया और उनको पुष्पांजलि अर्पित की। शाह के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो एवं एसएस अहलूवालिया थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और अन्य लोग भी थे। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ यहां बैठकों का भी कार्यक्रम है। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि मंगलवार को वे पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, जो तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के पीड़ित हैं। वे शहर के बुद्धिजीवियों से भी मिलेंगे। शाह बुधवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक में भी शिरकत करेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी बोले, गंदगी करने वालों को 'वंदे मातरम्' कहने का हक नहीं...